फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश के चलते युवक ने लगायी फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर(नैनीताल)। परिजनों से कहासुनी के बाद एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

पीरूमदारा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि थारी कंदला निवासी सुनील का पुत्र पंकज (22) गांव में ही मजदूरी करता था। मंगलवार की रात किसी बात को परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से चला गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सोचा कि वह नाराज होकर शायद किसी रिश्तेदार के घर चला गया होगा। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल में एक पेड़ से उसका शव लटका देखा तो उन्होंने उसके परिजनों को सूचित किया।
परिजन पंकज के शव को पेड़ से उतारकर घर ले आए और पुलिस को सूचित किए बिना उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पंकज अविवाहित और अपने दोनों भाइयों में सबसे छोटा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें