फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मेक बेचने आ रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर में एससपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने 40 हजार रुपये की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस टीम ने जाफरपुर मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के पास से वार्ड सात निवासी मनोज बड़ई को दबोचा गया। उसके कब्जे से 22 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई कपिल कंबोज, कांस्टेबल भूपेंद्र आर्या, कुलदीप, उमेश राज शामिल थे।
विज्ञापन

इधर, नानकमत्ता में खटीमा से स्मैक बेचने आ रहे युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। रविवार को प्रतापपुर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र को मुखबिर से क्षेत्र में स्मैक तस्कर के आने की सूचना मिली। इस पर चौकी इंचार्ज ने सिपाही दीवानी प्रसाद और राजेश कुमार के साथ जंगल जोगीठेर के पास खटीमा की ओर से आ रहे युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवक के पास से पांच ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वार्ड नं. एक गोटिया खटीमा निवासी मो. जीशान बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें