फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्की हुई तो शादी से मुकर गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा के नजदीक के एक गांव की युवती का रिश्ता दूसरे गांव के युवक से तय हुआ था। युवक एक निजी कारखाने में नौकरी करता है। युवक और युवती के परिवार के बीच सारी बातें तय हुई उसके बाद रिश्ता पक्का कर दिया गया। इस बीच युवक जिस कंपनी में काम करता है उस कंपनी में युवक को विदेश में स्थित प्लांट में भेजने का प्रस्ताव युवक को मिला। इसके साथ ही युवक की तरक्की भी हुई वेतन भी बढ़ गया। युवक का वेतन बढ़ने पर परिवार के लोगों में लालच आ गया। उन्होंने युवक के परिवार को पूर्व में किया गया रिश्ता कमतर लगने लगा और उन्होंने रिश्ता तोड़ने की बात कही। इस मामले में बिचौलियों ने मध्यस्थता के खासे प्रयास किए लेकिन कोई लाभ नहीं होने पर मामला कोतवाली पहुंच गया है। कोतवाल केएस रावत ने मामले की जांच एसआई राजेंद्र पंत को सौंपी है। पंत ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें