सितारगंज। पुलिस ने बाईपास कालोनी और प्रेमनगर में 150 घरों में किराएदारों का सत्यापन किया। यहां 14 मकान मालिकों द्वारा अपने मकानों में बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर उनके चालान काटे गए।
कोतवाल बीएस भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को शहर की बंगाली कॉलोनी, प्रेमनगर मोहल्ले में किराएदारों का सत्यापन किया। कोतवाल भाकुनी ने बताया कि प्रेमनगर मोहल्ले के जगदीश पुत्र जोगन लाल के घर पर बिना सत्यापन के किराएदार रहते हैं। इस पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52/53 के तहत उनका दस हजार रुपये का नगद चालान किया। इसके अलावा बाइपास कॉलोनी में तुलसी देवी, रविंद्र चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता, शिवलाल सिंह, बेलावती, सुलोचना रावत, अमरजीत कौर, स्वरूप सिंह, शीला देवी, सुखविंदर सिंह, राम प्रसाद, राधेश्याम सिंह के कोर्ट के चालान काटे गए। ब्यूरो