फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बेटियों का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पत्नी और बेटियों का हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पत्नी और बेटियों के हत्यारोपी को राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शुक्रवार को हरीनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही सास पुष्पा देवी और देवर बंशीधर से पूछताछ की जाएगी। आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और दोनों बेटियों को मार डाला था।
विज्ञापन

धारी ब्लॉक के देवनगर-अलचौना की खाई से 20 और 21 जनवरी को जंगलियागांव सिमलखा निवासी विमला देवी (34), उसकी बेटियां उमा (14) और रेनू के शव मिले थे। पटवारी हेम चंद्र पलड़िया ने बताया कि इस मामले में विमला देवी के पति चंद्रशेखर को राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने जंगलियागांव के हरीनगर स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राजस्व पुलिस को बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी और बेटियों को 20 जनवरी को खाई में धक्का देकर मार डाला था। जिस व्यक्ति पर उसे पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था उस पर उसने 21 जनवरी को तेजाब फेंकने की बात भी कबूली है। वहीं, सतीश चंद्र ने चंद्रशेखर के खिलाफ पिता पर तेजाब फेंकने के आरोप में भीमताल थाने में तहरीर सौंपी, इस पर पुलिस ने धारा 326ए, 452 का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पत्नी और बेटियों का हत्यारोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध के शक में मार डाला था पत्नी-बेटियों को
राजस्व, रेगुलर पुलिस ने हरीनगर घर से किया गिरफ्तार

रिश्तेदार के घर रहने की बात कहकर लाया था तितोली गांव
पटवारी हेम पलड़िया के अनुसार चंद्रशेखर ने राजस्व पुलिस को बताया कि 20 जनवरी को वह पत्नी और बच्चों को अपने साथ यह कहकर तितोली गांव लाया कि कुछ दिन वहीं रिश्तेदार के घर रहेंगे, लेकिन रास्ते में उसकी पत्नी ने उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। काफी समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो उसने पत्नी और बच्चियों को खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद वह 21 जनवरी को उस व्यक्ति के घर पहुंचा, जिस पर उसे पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था। यहां उसने उस पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस की टीम होगी सम्मानित
तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपी को पकड़ने वाली राजस्व पुलिस की टीम को एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। साथ ही जंगलियागांव की प्रधान राधा कुल्याल, समाजसेवी प्रेमी कुल्याल और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 1100 रुपये की राशि देने की घोषणा की है। टीम में पटवारी हेम पलड़िया, राजेंद्र सनवाल, मो. शकील, शिव सिंह, भीमताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई मानवर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें