हल्द्वानी। आईटीबीपी की सिपाही के बैग से 20 लाख के जेवर चोरी मामले में पौने दो लाख रुपये में समझौता हो गया। ट्रांसपोर्टर और चालक ने यह रकम दी तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मामला रफा दफा हो गया।
आईटीबीपी की महिला सिपाही भगवती गुंज्याल पिथौरागढ़ से तबादला होने पर अपना सामान लेकर लुधियाना जा रही थी। उनका आरोप था कि मैक्स गाड़ी से उनके बैग से 20 लाख के जेवर चोरी हो गए हैं। कोतवाली पुलिस ने चालक और खलासी से काफी देर तक पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं लग सका। ट्रांसपोर्टर को भी बुलाया गया।
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। इसी कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बाद में चालक और खलासी को छोड़ दिया गया।
बीस लाख की चोरी का पौने दो लाख में समझौता
ट्रांसपोर्टर और चालक ने रुपये दिए तो रफा दफा हो गया मामला