फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बोले दामाद ने दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सल्ट के कालीगाड़ जंगल में मिले महिला के शव का यहां राजकीय अस्तपाल में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतका रोशनजहां के पिता मो. हनीफ ने ससुरालियों और दामाद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, कहा कि दामाद ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सल्ट के कालीगाड़ जंगल में मिली महिला रोशनजहां के शव का बृहस्पतिवार यहां पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले राजकीय अस्पताल रानीखेत के सर्जन डा. मुकेश जोशी ने बताया बताया शव काफी सड़-गल गया था, अलबत्ता बिसरा जांच के लिए रख दिया गया है। इस दौरान मृतका के पिता मो. हनीफ ने दामाद और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया कहा कि दहेज के लिए उनकी पुत्री को बलि चढ़ा दिया गया। मालूम हो कि मुरादाबाद में राजमिस्त्री का काम करने वाले नवाब अली ने कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी रोशन जहां को यहां घुमाने की बहाने उसकी हत्या कर दी, बताया गया है रोशन जहां गर्भवती थी। उसने अपने दो साथियों के साथ पत्नी की हत्या कर यहां कालीगाड़ के जंगल में फेंक दिया था। मामले में लिप्त अन्य दो लोगों केे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें