फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैलेंद्र की कोठी की कुर्की शुरू, तीन दिन चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लगभग एक साल से फरार चल रहे बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की गैलाना रोड स्थित आलीशान कोठी की कुर्की करने दो थानों की पुलिस पहुंची तो गांव के सैंकड़ो लोग इस कार्रवाई को देखने के लिए आ गए। यह वही बिल्डर है जिसका शहर में कभी बड़ा नाम था।
विज्ञापन


अब पुलिस उसके घर से एक एक सामान को उठाकर गाड़ी में रख रही थी। कोठी में इतना सामान है कि पुलिस इसे एक दिन में ले जा नहीं पाई। कुर्की की कार्रवाई अभी दो दिन और जारी रह सकती है।

शैलेंद्र की कोठी गैलाना रोड स्थित निर्भय नगर में है। उसके खिलाफ 29 केस दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है। गैंगस्टर एक्ट लग चुका है। वह भूमाफिया भी घोषित हो चुका है। पिछले दिनों सिकंदरा थाना की पुलिस ने उसके घर पर कुर्की पूर्व वारंट का नोटिस चस्पा कर दिया था। इसकेबावजूद वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। उधर कोर्ट ने उसकी संपत्ति की कुर्की का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


इस पर अमल करने के लिए सिकंदरा और न्यू आगरा थाना की पुलिस दोपहर तीन बजे निर्भय नगर पहुंची। कुर्की की कार्रवाई देखने के लिए पहले कालोनी के लोग आए। इसके बाद पास से गांव के लोग पहुंच गए। पुलिस को इन्हें संभालने में भी मशक्कत करनी पड़ी।

शैलेंद्र निखिम होम्स प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। इस फर्म के शहर में कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें निखिल होम्स, निखिल पैराडाइज और निखिल वुडलैड शामिल है। उसका शैलेंद्र नाम का साला पहले ही जेल जा चुका है। उधर, सिकंदरा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि कोठी में काफी सामान है। कुर्की दो दिन और जारी रहेगी। भारी सामान उठाने के लिए क्रेन मंगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें