फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने फांसी लगाई, दूसरे ने जहर खाया

विज्ञापन
भाई की मौत पर भर आईं आंखें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पारिवारिक कलह और खुद के तनाव के परेशान दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। वैलेजली लॉज में युवक ने फांसी लगाकर जान दी और दमुवाढूंगा देवखेड़ी में अधेड़ ने जहर खाकर मौत को गले लगा दिया।
विज्ञापन


वैलेजली लॉज निवासी दीपक कुमार (29) पुत्र सतीश चंद्र गुप्ता सोमवार की सुबह प्रथम तल स्थित कमरे में था। उसकी पत्नी शानू भूतल पर मौजूद थी। परिवार के लोग जब प्रथम तल पर पहुंचे तो दीपक की गर्दन साड़ी से फंदे से लटकी थी। परिजन तत्काल उसे भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय गए।

यहां डाक्टरों ने एसटीएच के लिए रिफर कर दिया। डॉक्टरों ने यहां युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे अस्पताल से लेकर जा रहे थे लेकिन कर्मचारियों के कहने पर गार्ड ने शव को रोक लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। दूसरे नंबर के भाई कन्हैया ने बताया कि उसके पिता जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। छोटा भाई बादल छठवीं कक्षा में पढ़ता है। दो दिन पहले भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे दीपक सड़क हादसे में घायल हो गया था। छह माह पहले उसकी शादी दमुवाढूंगा की शानू से हुई थी।
विज्ञापन


पड़ोसियों के बीच मारपीट की चर्चा
पड़ोसियों के बीच चर्चा थी कि परिवार की कलह और मारपीट के चलते दीपक काफी परेशान हो गया था। इसी कारण उसने फांसी लगाने का निर्णय लिया लेकिन छोटे भाई ने कलह की बात से इनकार किया है।

रिलायंस का काम छूटने से था तनावग्रस्त
छोटे भाई कन्हैया ने बताया कि उसके बड़े भाई पहले रिलायंस में कूपन का काम करता था। काम बंद होने के कारण वह तनावग्रस्त हो गया था।

मुंशी का काम करता था चंद्रशेखर
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा देवखेड़ी निवासी चंद्रशेखर डालाकोटी (48) पुत्र लीलाधर डालाकोटी ने रविवार की सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

काठगोदाम पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर लालपुर किच्छा रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट मुंशी का काम करता था। उसका काम छूट गया था। उसका बेटा शिवांग डालाकोटी 11वीं का छात्र है। बेटी अभिलाषा की शादी हो चुकी है। पत्नी बीना का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन



पारिवारिक कलह और खुद के तनाव से परेशान थे दोनों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें