फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने पटेल चौक के सराफा व्यवसायी के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उसने लाखों के जेवरात और पांच लाख रुपये नगद लिए, लेकिन पैसा और जेवरात लौटाए बगैर ही गायब हो गया। इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से व्यवसायी के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन


जजफार्म निवासी इंद्र सिंह बोरा ने दी तहरीर में कहा कि उन्होंने पटेल चौक स्थित मेसर्स साईं आभूषण के सराफ वीरेंद्र वर्मा को 28 फरवरी 18 को साढ़े आठ तोले का हार, पांच तोला का झुमका, डेढ़ तोले का लॉकेट के अलावा पांच लाख रुपये जेवरात बनाने के लिए दिए थे। उनके बेटे की शादी तय थी। इसी कारण उन्होंने जेवरात बनाने का जिम्मा साईं आभूषण के सराफ को दिया था। कई दिनों तक जाने के बाद पता चला कि सराफ दुकान बंद कर गायब हो गया है।

इस मामले में पुलिस ने धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगल पड़ाव चौकी पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

इधर सत्यलोक कॉलोनी डहरिया निवासी कल्याण सिंह ने दी तहरीर में कहा कि उन्होंने 19 अगस्त 16 को एक मंगलसूत्र (37.29 ग्राम) साईं आभूषण को मरम्मत के लिए दिया था। काफी भागदौड़ के बाद सराफ वीरेंद्र वर्मा नहीं मिला। उसकी दुकान भी बंद है। इसके पहले काठगोदाम की महिला ने भी पुलिस से लिखित शिकायत की थी। पता चला है कि सराफ शहर से काफी जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गया है। पुलिस भी गायब सराफ की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायब सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

- कई लोगों के लाखों के जेवर, नगदी लेकर गायब हुआ आरोपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें