फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को नोटिस

विज्ञापन
100 का नोट
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन विभाग का टैक्स जमा नहीं करने वाले करीब चार सौ वाहन स्वामियों को आरटीओ कार्यालय से नोटिस दिया गया है। इसके अलावा बीस वाहन स्वामियों की आरसी भी काटी गई है।
विज्ञापन

कामर्शियल वाहन स्वामियों को सुविधा के अनुसार एक , तीन महीने और सालाना सुविधानुसार टैक्स (मोटरयान कर) जमा करना होता है, लेकिन कई ऐसे वाहन स्वामी है जिन्होंने लंबे समय से विभाग का टैक्स जमा नहीं किया है। टैक्स की राशि भी करीब 50 लाख है। ऐसे में विभाग ने टैक्स न जमा करने वालों को नोटिस भेजने के साथ आरसी काटनी शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप वर्मा के अनुसार करीब चार सौ वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया है। साथ ही बीस लोगों की आरसी काटी गई है। टैक्स जमा न करने वाहनों की सूची प्रवर्तन दलों को भी दी गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. गुरदेव सिंह के अनुसार जिन वाहनों का टैक्स जमा नहीं हुआ है, ऐसे वाहन रोड पर संचालित होते हुए मिलते हैं, तो उनको सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



चार सौ वाहन स्वामियों को नोटिस
टैक्स जमा न करने पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
करीब पचास लाख का टैक्स बकाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें