रौराचवर स्थित धर्मदेव आदर्श इंटर कॉलेज में उतारी जा रही थी शराब
- फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के तल्ला रामगढ़ क्षेत्र में बने गोदाम से 60 पेटी अवैध बरामद की। शराब की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को सोमवार शाम 8:30 बजे रामगढ़ क्षेत्र में किसी व्यक्ति के गोदाम में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 60 पेटी जब्त की। इनमें 2880 पव्वे थे। गोदाम मालिक मौके से फरार हो गया। उसका नाम ग्राम हरतोला निवासी राजू बताया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसआई देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन से यह सफलता मिली है। इस दौरान एसआई अनिल आर्या, एसआई देवनाथ गोस्वामी, एसआई राजेश जोशी, कांस्टेबल नरेंद्र चुफाल, राजेश आदि थे।