फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की स्मैक सहित दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जसपुर से स्मैक खरीदकर रामनगर बेचने आ रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 128 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी कीमत चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर पुलिस के साथ शुक्रवार शाम हल्दुआ चौकी के समीप ललितपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवक काशीपुर की ओर से आ रहे थे। उन्हें रोककर तलाशी लेने पर एक पास 71 और दूसरे के पास 78 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी परवेज, मोहम्मद अनस निवासी मोहल्ला नत्था जसपुर है। दोनों कुल 128 ग्राम स्मैक जसपुर से लेकर आ रहे थे और वह रामनगर में बेचना चाहते थे। उनकी बाइक सख्या यूके-18एन-7633 को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें