फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता खत्म होते ही शत प्रतिशत खर्च करें धनराशि : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित और बीस सूत्रीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को 31 मार्च से पूर्व उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि 2021-22 को अनुमोदित परिव्यय के सापेक्ष आवंटित धनराशि आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद शत प्रतिशत खर्च कर ली जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को आवंटित धनराशि के सापेक्ष व्यय नहीं हो पा रहा हैै वह विभाग समय से जिला अर्थ संख्याधिकारी को सूचित करें, ताकि शेष बजट आवश्यकता वाले विभागों को आवंटित किया जा सके। सीडीओ ने कहा कि वन विभाग के ओर से विकास योजनाओं के जिन मामलों में आपत्तियां हैं उनका निस्तारण जल्द कर लिया जाए। सभी विकास योजनाएं पूर्ण होने के बाद ई-पोर्टल में अपलोड करना सुनिश्चित करें। सीडीओ ने आचार संहिता के बाद होने वाली बैठक में 2021-22 वर्ष की व्यय प्रगति और वर्ष 2022-23 के विकास कार्यों का प्रस्ताव पेश करेंगे। बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, डीडीओ गोपाल गिरी, एपीडी शिल्पी पंत, डीएसटीओ मुकेश नेगी, सहायक निदेश डेयरी एनएस डुंगरियाल, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी, अपर मुख्यचिकित्साधिकारी टीके टम्टा, डीपीआरओ सुरेश सती, महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार, डीएसओ मनोज कुमार बर्मन, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें