फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: करन माहरा बोले- प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान, चरमरा गई कानून-व्यवस्था

Thu, 21 Dec 2023 01:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचने पर लगी है। गौला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। 
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचने पर लगी है। गौला इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। लोकसभा तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को स्वराज आश्रम में हुए सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने गौला नदी के निजीकरण से प्रभावित सभी व्यापारियों को उनके संघर्ष को पूर्ण समर्थन की घोषणा की। 

प्रदेश में बाघ की दहशत फैली हुई है। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षा करे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा देश में जाति, धर्म की राजनीति कर देश को तोड़ने का काम कर रही है। युवा बेरोजगार है, महंगाई की कोई सीमा नही रही। बेटियों का उत्पीड़न हो रहा है और सरकार झूठा ईजा-बैणी सम्मेलन करवा कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने का काम कर रही है। विधायक सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, गोविंद बिष्ट ने कहा कि जिले में बाघ की दहशत है। सरकार के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। सरकार इस संवेदनशील मुद्दे में गंभीर नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रकाश जोशी, रणजीत रावत, डॉ. महेंद्र पाल, सतीश नैनवाल, हरीश दुर्गापल ने कहां कि कांग्रेस जन भाजपा की जनविरोधी नीतियों के जनता के सामने उजागर करें।सम्मेलन में महेश शर्मा, हरेंद्र बोरा, दान सिंह भंडारी, खष्टी बिष्ट, शोभा बिष्ट, प्रकाश पांडे, मनोज शर्मा, दीपक बल्यूटिया, हीरा बल्लभ, तारा सिंह नेगी, गोपाल बिष्ट, केदार पड़लिया, हेमन्त बगडवाल, सौरभ भट्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें