फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: जंगल की आग से स्कूल में फर्नीचर, कंप्यूटर और दस्तावेज जले, पांच तस्वीरों में देखिए नजारा

Wed, 12 Jun 2024 02:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यह थम गई थी लेकिन एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। इस बार जंगल की आग की चपेट में एक स्कूल आ गया। आग से स्कूल के तीन कमरे जल गए।

 
विज्ञापन
स्कूल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजेड़ी गांव के जंगल में लगी आग मंगलवार की दोपहर आबादी क्षेत्र से होते हुए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन में पहुंच गई। आग से विद्यालय के तीन कमरों का सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


 

Trending Videos

आग बुझाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

साथ ही फर्नीचर, कंम्प्यूटर और दस्तावेज जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते स्कूल के बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को आग लगने की सूचना दी।

ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

इस बीच ग्रामीण पानी की बाल्टियों और पाइप लाइन के सहारे पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे। वहीं पुलिस कर्मियों और वन विभाग की टीम ने सबल से छत को उखाड़कर आग में पानी डालकर उसे अन्य कमरों में फैलने से रोका।

आग बुझाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों और वन कर्मियों को आग बुझाने में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि आग से विद्यालय को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन

आग - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम बीसी पंत ने बताया कि आग से फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया है। नुकसान के आंकलन के लिए टीम भेजी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार बीसी भंडारी, पटवारी विजय नेगी, एसआई हरी राम आर्य, नवीन चंद्र पांडे, वन दरोगा योगेश सिंह बोहरा, मनोज कुमार, नंद किशोर, दीवान सिंह, देवेंद्र सिंह जलाल, राजेंद्र कार्की, भुवन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें