हल्द्वानी। डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने आम लोगों की शिकायत सुनने के लिए सोमवार को कैंप कार्यालय में एक शिकायती केंद्र खोल दिया।
डीआईजी का कहना है कि कोई भी पीड़ित उनके नहीं रहने पर प्रार्थना पत्र कार्यालय में रिसीव करा सकता है। पीड़ितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 05946-283601 जारी किया गया है। शिकायतकर्ता अपनी शिकायत रेंज कार्यालय नैनीताल या कैंप कार्यालय हल्द्वानी में किसी भी दिन खुद आकर अथवा डाक से दर्ज करा सकते हैं। सप्ताह में दो दिवस शुक्रवार एवं शनिवार को वह खुद कैंप कार्यालय हल्द्वानी में समस्याओं को सुनने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
साइबर ठगी होने पर 8171200003 या फ्री नंबर 155260 पर दें सूचना
हल्द्वानी। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने लोगों से साइबर ठगी से बचने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें। किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर न करें। अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक न करें। क्यू आर कोड को कभी भी स्कैन न करें। अपरिचित वीडियो कॉल को स्वीकार न करें। यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के नंबर 8171200003 पर या टोल फ्री नंबर.155260 पर तत्काल सूचना दे सकता है।