फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा छाने से नैनीताल में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
नैनीताल में सोमवार को कोहरे के बीच पाल नौकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम सामान्य बना रहा। इस दौरान गुनगुनी धूप खिली रही। दोपहर बाद धीरे-धीरे तल्लीताल क्षेत्र की पहाड़ियों से उठे कोहरे ने नगर में प्रवेश किया, जिससे एकाएक ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से धूप खिलने के कारण नगर में मौसम सामान्य रहा। इसके चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद कोहरा छाने से ठंड बढ़ने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के अनुसार सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि झील का जलस्तर आधा इंच बढ़ने के बाद सोमवार को 11 फुट 7 इंच पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें