रामनगर (नैनीताल)। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन रामनगर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। रामनगर के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना की गयीं। सिस्टर और युवाओं ने ईशु के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी के गीत गाए।
किड्स प्ले स्कूल के बच्चों में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं अभिभावकों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जहां छोटे बच्चों ने जिंगल बेल जिंगल बेल गीत पर नृत्य करके सबका मनमोह लिया। वहीं जूनियर व सीनियर केजी के बच्चों में ईसा मसीह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक छोटा सा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें श्रेष्ठा, आदिल, जसदीप, विवान, युवराज, दृष्टि, मान्या, विराट, अयानंश, रित ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मौजूद किडस प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या रितू पत ने बच्चों को समझाया कि असल जिदगी में उनके माता पिता ही उनके असली सेन्टा व एंजल होते है, जो उनकी सारी इच्छाएं पूरी करते है। ग्रीन फ़ील्ड एकेडमी ने क्रिसमस धूमधाम से मनाया। विद्यालय के प्रबंधक शिशुपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य संगीता ने क्रिसमस पर प्रकाश डाला।
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री अमिता लोहनी के आवास पर बच्चों व लोगों ने प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और बच्चों को उपहार दिये। इस दौरान माया रावत, लता देवी, हेमा जोशी, नीता पांडे, अमित कुमार, चम्पा, ललिता देवी, गोपाल, मनीष लोहनी आदि मौजूद रहे।