फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न पर ओमिक्रॉन का ग्रहण

विज्ञापन
रामनगर बिजरानी गेट से जंगल सफारी को जाते पर्यटक। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। ओमिक्रॉन के तेजी से हो रहे प्रसार के कारण पर्यटकों के कदम ठिठक गए हैं। जिन पर्यटकों ने दस जनवरी तक रिजॉर्ट और होटलों में बुकिंग कराई थी, उनमें से कुछ बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं। अब तक 30 फीसदी बुकिंग रद्द हो चुकी है।
विज्ञापन

इस साल नए वर्ष की पार्टियों की तैयारी चल रही थीं कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रसार शुरू हो गया। रिजॉर्ट और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने बताया कि क्रिसमस पर भी कई पर्यटकों ने बुकिंग रद्द कराई।
जिन पर्यटकों ने नए साल के जश्न के लिए बुकिंग कराई थी अब वे भी बुकिंग रद्द करा रहे हैं। कोविड के कारण होटल कारोबारियों को 12 सौ करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन

सफारी का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
कॉर्बेट पार्क के सभी जोन की बुकिंग फुल है। पर्यटक इन दिनों जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया और दुर्गा देवी क्षेत्र में जंगल भ्रमण कर रहे हैं। रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी क्षेत्र में भी पर्यटक जंगल सफारी कर रहे हैं और इन दिनों अधिकतर पर्यटकों को बाघ के दर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें