फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक को अगवा कर पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कार सवारों ने हाइडिल गेट के पीछे बुधवार शाम एक युवक को अगवा कर मारपीट की। फिर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। हमलावरों का आरोप था कि युवक ने उसकी बहन के फेसबुक पर गलत कमेंट किया था। काठगोदाम पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

हाइडिल गेट के पीछे रोड पर कार सवारों ने बुधवार शाम एक युवक को रोक लिया। हमलावरों ने युवक को जबरन कार में बैठाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच रास्ते से जा रही महिलाओं ने उनसे हमला करने का कारण पूछा। हमलावरों का कहना था कि युवक ने उसकी बहन के फेसबुक पर गलत कमेंट किया था। पिटाई करने के बाद हमलावरों ने युवक को छोड़ दिया। इस बारे में पूछने पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना था कि उनके पास ऐसा कोई पीड़ित नहीं आया था। पीड़ित के आने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
युवती का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार
हल्द्वानी। जगदंबानगर पानी की टंकी के पास गली में बुधवार की शाम साढ़े सात बजे अपाचे बाइक पर सवार पैदल जा रही युवती का मोबाइल छीनकर भाग निकले। युवती ने शोर मचाया फिर रोते हुए अपने घर चली गई। इस बारे में पूछने पर कोतवाली पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, दो की तलाश
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने जगदंबानगर कालोनी में गश्त के दौरान स्मैक के साथ एक युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 2.84 ग्राम स्मैक बरामद किया। पकड़ा गया आरोपी जसविन्दर सिंह उर्फ जस्सा ग्राम करायल चतुर सिंह का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक नारायणनगर के रहने वाले कांता उर्फ कन्नू आर्या से खरीदकर लाया था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि कन्नू लामाचौड़ के विक्की कंजड़ से स्मैक खरीदकर लाया था। दोनों आरोपी पहले भी स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़े गए थे। मुखानी पुलिस ने कन्नू और बिक्की को मुकदमे में सह अभियुक्त बनाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
लापता किशोर की पुुलिस कर रही तलाश
हल्द्वानी। नारायण नगर कुसुमखेड़ा निवासी दिनेश मौर्या ने मुखानी पुुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र
मानसिक रूप से बीमार है। आठ अगस्त की सुबह वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें