फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chairman Ramesh Pal: बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का निधन, कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 06 Nov 2023 10:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल (Chairman Ramesh Pal) का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह वह मंगल पड़ाव गए थे, जहां उन्हें अटैक आया। 
विज्ञापन
बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन रमेश पाल (79) का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह वह मंगल पड़ाव गए थे, जहां उन्हें अटैक आया। उनके ड्राइवर और सहयोगी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलने पर विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व दायित्वधारी डॉ. केदार पलड़िया, राजीव मेहता, परमजीत सिंह कोहली, शोएब सिद्दीकी, विजयपाल समेत अन्य सामाजिक, राजनैतिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। 

शोक की लहर छायी, कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
उद्योगपति रमेश पाल के निधन पर व्यवसायियों ने शोक जताया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, अनिल खंडेलवाल, जगमोहन चिलवाल, जगजीत सिंह चड्ढा, आफताब हुसैन, अजय कृष्ण गोयल, राजकुमार केसरवानी, अतुल गुप्ता, नेत्र बल्लभ जोशी,घनश्याम वर्मा, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, केदार पलड़िया, बृजमोहन सिजवाली, रमेश जोशी, योगेश कांडपाल, आफताब आलम, राजेश उपाध्याय, सुमित जोशी ने शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन


इधर, पूर्व विधायक नारायण पाल के नैनीताल रोड स्थित कार्यालय में हुई बसपा की बैठक रमेश पाल के निधन पर शोक सजाया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव हरीश चंद्र, लोकसभा प्रभारी शिवगणेश, नगर अध्यक्ष तहिर हुसैन, राजेश कुमार गौतम, सुंदर लाल, गजेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। 

कई क्षेत्रों में बनाया मुकाम
सात भाइयों के पाल परिवार में रमेश पाल दूसरे स्थान पर थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, 1976 में ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से कार्य शुरू किया। इसके बाद क्रशर के क्षेत्र में आए। फिर चिकित्सा, चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में भी कदम रखा। पूर्व में वह हिमालयन चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार में दो बेटे-दो बेटियां हैं। बेटे अशोक पाल ने बताया कि अंतिम संस्कार राजपुर स्थित श्मशान गृह में सोमवार सुबह नौ बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें