निकाय चुनाव (Uttarakhand Nikay Chunav) की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए निकायों की मतदाता सूची भी बनने लगी है। 14 अक्तूबर से सर्वेक्षण शुरू होगा जबकि दो फरवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए निकायों की मतदाता सूची भी बनने लगी है। 14 अक्तूबर से सर्वेक्षण शुरू होगा जबकि दो फरवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही मतदाता सूची बनना शुरू हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में मतदाता सूची बनाने के लिए 14 नवंबर से घर-घर सर्वे किया जाएगा। संगणक घर-घर जाएंगे और लोगों की डिटेल लेंगे। नगर निगम 3000 की जनसंख्या पर एक संगणक नियुक्त करेगा। निगम ने संगणक, पर्यवेक्षक और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति कर ली है।
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि इन अधिकारियों-कर्मचारियों को सात से नौ नवंबर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 14 नवंबर से आठ दिसंबर तक संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करेंगे। नौ दिसंबर से 13 दिसंबर तक सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
मतदाता सूची का प्रकाशन आठ जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद नौ जनवरी 2024 से 15 जनवरी 2024 तक आपत्ति और दावे मांगे जाएंगे। 16 से 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। दो फरवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।