फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बंद फैक्टरी में पड़ा मिला आईटीबीपी से रिटायर्ड कर्मी का शव, आठ जनवरी से थे लापता; जांच में पुलिस

Thu, 29 Feb 2024 03:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल में आईटीबीपी से रिटायर्ड बुजुर्ग हरीश पांडे का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बंद फैक्टरी के पीछे पड़ा था। 80 वर्षीय हरीश पांडे आठ जनवरी से लापता थे।
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल में आईटीबीपी से रिटायर्ड बुजुर्ग हरीश पांडे का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बंद फैक्टरी के पीछे पड़ा था। 80 वर्षीय हरीश पांडे आठ जनवरी से लापता थे। शव काफी पुराना होने से सड़ी हालत में था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शव के पास पेड़ पर एक धोती बंधी होने से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि हरीश पांडे के परिजनों की ओर से भीमताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर सिडकुल क्षेत्र में बंद फैक्टरी के पीछे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जेब में मिले एटीएम कार्ड और कपड़े के आधार पर बेटे ललित मोहन पांडे ने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Violence: अब्दुल मलिक का चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस से बोला- मैंने यहीं नहीं, कई जगह बनवाए हैं मदरसे

विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथयदृष्टया मौत की वजह फांसी लगाकर आत्महत्या करना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें