भीमताल में आईटीबीपी से रिटायर्ड बुजुर्ग हरीश पांडे का शव बुधवार को संदिग्ध हालात में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक बंद फैक्टरी के पीछे पड़ा था। 80 वर्षीय हरीश पांडे आठ जनवरी से लापता थे। शव काफी पुराना होने से सड़ी हालत में था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शव के पास पेड़ पर एक धोती बंधी होने से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि हरीश पांडे के परिजनों की ओर से भीमताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर सिडकुल क्षेत्र में बंद फैक्टरी के पीछे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जेब में मिले एटीएम कार्ड और कपड़े के आधार पर बेटे ललित मोहन पांडे ने शव की शिनाख्त की।