फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार : अजय भट्ट

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते सांसद अजय भट्ट। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और विकास के नाम पर जनता फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएगी।
विज्ञापन

भट्ट मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन चौहान के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार इसको लेकर गंभीर है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। आईएसबीटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजी से कार्य पूरा होगा। वह बोले कि भाजपाई अपनी नहीं बल्कि समाज की चिंता करते हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें