फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई जी ने कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी को दिया आदर्श पुरस्कार

विज्ञापन
कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन को सम्मानित करते हरि शरणम जन प्रमुख राम गोविंद दास भाई जी।
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों लंदन में भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रचार कर रहे हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी से मुलाकात करने पहुंचे कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी धर्मपत्नी पल्लवी जोशी को भाई जी ने संयुक्त रूप से आदर्श पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरि: शरणम संस्थान ने पिछले 17 मार्च को हल्द्वानी में आम जनता के लिए कश्मीर फाइल्स का नि:शुल्क प्रसारण भी किया गया था। भाईजी ने कश्मीरी ब्राह्मणों पर हुए अत्याचार पर बनाई गई विशेष चलचित्र के लिए फिल्म डायरेक्टर की विशेष सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म संपूर्ण भारत के साथ ही अनेक राष्ट्रों में भी विशेष लोकप्रिय रही। हरि: शरणमजन की ओर से इससे पूर्व में भी कुमाऊं क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों को आदर्श पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें