फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: युवती पर कमेंट करने पर मारपीट, परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ा; दूसरे दिन शीशे के पैसे मांगने पर बवाल

Tue, 11 Jun 2024 07:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एक युवती पर कमेंट करने पर ऑटो चालक, उसके साथी और युवती के परिजनों की बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया। चालक शीशे के पैसे मांगने के लिए साथी के साथ युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी के कुंवरपुर गौलापार क्षेत्र में एक युवती पर कमेंट करने पर ऑटो चालक, उसके साथी और युवती के परिजनों की बीच मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया। चालक शीशे के पैसे मांगने के लिए साथी के साथ युवती के घर पहुंच गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इसके बाद थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम खेड़ा चौकी क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दो युवक ऑटो रिक्शा लेकर घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान दोनों ने घर के बाहर पानी भर रही एक युवती पर कमेंट कर दिया। युवती के परिजनों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान मारपीट हो गई औ परिजनों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: पारा 42 डिग्री पार, इस साल जून में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड; इतने दिन और सताएगी उमस
विज्ञापन


सोमवार सुबह दोनों किशोर दोबारा युवती के घर के पास पहुंचे और शोर करते हुए शीशे के पैसे मांगने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पूछताछ में पता चला कि झगड़ा करने वाले सभी लड़के किशोर थे। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस लड़कों को थाने ले गई। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें