फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से छेड़खानी का आरोपी एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बच्ची से छेड़खानी के आरोपी एएसआई मदन सिंह परिहार को मुखानी पुलिस ने बेस अस्पताल से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी में तैनात एएसआई मदन सिंह परिहार सरस्वती बिहार इंक्लेव बिठौरिया नंबर एक में रहता है। आरोप है कि रविवार की सुबह सात बजे उसने जनरल स्टोर की दुकान में 10 साल की बच्ची के साथ उसने छेड़खानी की थी। इससे गुस्साए लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर एसएसपी ने उसे रविवार को ही निलंबित कर दिया था। घायल एएसआई को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें