फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। आरटीओ रोड हनुमान मंदिर के पास रविवार की रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और उसका बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

बरेली जिले के मोहम्मदपुर नवाबगंज निवासी किशनपाल यहां लामाचौड़ में परिवार के साथ रहते हैं। वह रविवार को अपनी पत्नी निर्मला (26) और बेटे के साथ रुद्रपुर गए थे। वहां उनका भाई अस्पताल में भर्ती है। रविवार की रात वह बाइक से लौट रहे थे। आरटीओ रोड हनुमान मंदिर के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में निर्मला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि डंपर की तलाश की जा रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें