हल्द्वानी में सेना चिकित्सा कोर (एएमसी) के गौरव सेनानियों की ओर से बुधवार को 260वां स्थापना दिवस एक निजी होटल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गौरव सेनानी खड़क सिंह कार्की ने की।
इस अवसर पर गौरव सेनानी डीबी पाल, केदार सिंह, विनोद दरम्वाल, हरि सिंह, पीएस देउपा, बीरेंद्र सिंह, रुद्र सिंह, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे। बता दें कि, हर साल 3 अप्रैल को आर्मी मेडिकल कॉर्प्स स्थापना दिवस मनाया जाता है।