फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पर्यटन विभाग के आंकड़ों में नैनीताल में घट रहे सैलानी, देखिए रिकॉर्ड; जानें क्या बोले होटल कारोबारी

Thu, 04 Apr 2024 02:33 PM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद

सार

नैनीताल में पर्यटक साल दर साल बढ़ रहे हैं लेकिन पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उनकी संख्या घट रही है। जिला पर्यटन विभाग के मुताबिक जिले में 944 होटल, 63 टेंट कॉलोनी, सात धर्मशाला और 957 होम स्टे पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल नगर में पर्यटक साल दर साल बढ़ रहे हैं लेकिन पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उनकी संख्या घट रही है। पर्यटक बढ़ने पर पर्यटन कारोबारियों का तर्क है कि गैर पंजीकृत होटलों के चलते पर्यटकों की वास्तविक संख्या में घालमेल हो रहा है। साथ ही यह सरकारी राजस्व को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन


जिला पर्यटन विभाग के मुताबिक जिले में 944 होटल, 63 टेंट कॉलोनी, सात धर्मशाला और 957 होम स्टे पंजीकृत हैं। विभाग के अनुसार बीते दस वर्ष में नैनीताल जिले का पर्यटन घटा है। जबकि होटल कारोबारियों के अनुसार नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मई-जून तक सीमित रहने वाला पर्यटन अब वर्षभर चलता है। चुंगी ठेकेदारी से जुड़े राजेश वर्मा बताते हैं कि नगर की लेक ब्रिज चुंगी की निविदा दरों में बीते सात-आठ वर्षों में पर्यटकों की इंट्री काफी बढ़ी है। वहीं टैक्सी मालिक चालक समिति अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पूर्व में पर्यटक वाहन कम होने से ट्रैफिक आसानी से कंट्रोल हो जाता था। 2015-2016 से पीक सीजन, वीकेंड, थर्टी फर्स्ट के दौरान रूसी-बाईपास से शटल सेवा की व्यवस्था शुरू की गई है। ऐसे में नैनीताल में पर्यटकों के घटने की बात बेमानी सी लगती है। 

ये पढ़ें- Uttarakhand: रामनगर का सरकारी अस्पताल पीपीपी मोड़ से हटा, चार साल बाद अब हॉस्पिटल को सरकार चलाएगी; जानें वजह
विज्ञापन


दस वर्षों में पहुंचे पर्यटक
वर्ष          संख्या         
2015           815805     
2016           873395           
2017           917652  
2018           933657 
2019           933906  
2020           215749  
2021           326259  
2022           529676 
 2023           784497

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से कई बार जिला व शासन स्तर पर लिखित शिकायत की गई है। अनुमानत: गैर पंजीकृत कारोबारियों की संख्या पर्यटन विभाग में दर्ज संख्या से चार से पांच गुना अधिक होगी। गैर पंजीकृत सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। यदि सभी का पंजीकरण हो तो पर्यटन से कुल बजट को मिलने वाली 17 से 20 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।
-दिग्विजय सिंह बिष्ट अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल

पहले डीएसए व मेट्रोपोल की पार्किंग से व्यवस्थाएं हो जाती है। आठ-दस वर्षों में अंडा मार्केट, मस्जिद तिराहा, अशोक सिनेमा हाल, बीडी पांडे, बारापत्थर में नई पार्किंग बनाई गई। जिला प्रशासन ने सूखाताल में सड़क के किनारे नई पार्किंग शुरू की। तल्लीताल फांसी गधेरा में निजी पार्किंग शुरू हुई है। रूसी बाईपास को भी बड़ी पार्किंग के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

-शिवराज नेगी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, पालिका

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न माध्यमों से जानकारी लेकर गैर पंजीकृत होटल, गेस्ट हाउस की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही ऐसे कारोबारियों को नोटिस समेत चालानी कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल भंडारी जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें