फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल से खास लगाव था अनुपम को

विज्ञापन
नैनीताल में मारूति साह के परिजनों और डीएन भट्ट के साथ अनुपम श्याम (मफलर में बाएं से पहले)। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। फिल्म और टीवी के लोकप्रिय कलाकार रहे अनुपम श्याम ओझा को कुमाऊं से बेहद लगाव था। वे अक्सर नैनीताल आया करते थे और उनका विवाह भी कुमाऊंनी परिवार में हुआ था। उनका ससुराल हल्द्वानी में है। उनकी पत्नी सावित्री यहां अध्यापिका भी रहीं। अनुपन के निधन पर कलाकारों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

अनुपम नैनीताल के कलाकार इदरीस मलिक के नजदीकी मित्र थे। दोनों ने एक ही समय में दिल्ली में अलग-अलग संस्थाओं से नाट्य प्रशिक्षण लिया। इदरीस ने अनुपम के साथ सीरियल सलाम वालेकुम और मुल्ला नसरुद्दीन में काम भी किया।
नैनीताल के प्रसिद्ध फिल्मकार राजेश साह और शालिनी शाह ने चिल्ड्रेंस फिल्म सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से ऑस्ट्रेलिया की संस्था की फंडिंग से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देने वाली फिल्म धनुवा लामा का निर्माण किया था। कुमाऊंनी परिवेश में बनी इस फिल्म की शूटिंग कुमाऊं में हुई थी। इसमें धनुवा का प्रमुख किरदार अनुपम ने ही निभाया था।
विज्ञापन

अनुपम यहां वरिष्ठ व्यापारी नेता मारुति साह के आवास पर बहुत बार आए। वे अक्सर स्थानीय ताल चैनल पर दीपक बिष्ट के साथ ताल, ताल, ताल... कहते भी नजर आते थे। शिव के अनन्य भक्त अनुपम मिलने पर हेलो के बजाय जय महादेव का ही संबोधन करते थे। शिव तांडव स्रोत उन्हें बहुत प्रिय और कंठस्थ था। मारुति के आवास पर अनेक बार उन्होंने यह स्रोत सुनाया था। जिस तन्मयता और लय में वे इसे गाते थे, उससे सुनने वाले अचंभित रह जाते थे। युगमंच के जहूर आलम सहित स्थानीय कलाकार मिथिलेश पांडे, अजय पवार, मोहित सनवाल, मुकेश धस्माना आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें