नैनीताल के शिवम अधिकारी को मिला मिस्टर टीन इंडिया का खिताब
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। स्टार लाइफ प्रोडक्शन समूह की ओर से आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज में 11वीं के छात्र शिवम अधिकारी को ‘मिस्टर टीन इंडिया-2021’ के खिताब से नवाजा गया है। सौंदर्य प्रतियोगिता में देशभर के 18 वर्ष से कम उम्र के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया था। इनमें 19 शीर्ष प्रतिभागियों के बीच पांच अगस्त को हुए फाइनल में शिवम को यह पुरस्कार मिला। 16 वर्षीय शिवम के पिता विजय अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता और मां जया अधिकारी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन नैना जलक्रीड़ा के साहसिक खेल में नाम कमा चुकी हैं।