घटना की सूचना पर काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और शव को मोर्चरी भेज दिया। घायल सलमान का बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। सलमान के पेट और पीठ में चाकू के तीन गहरे घाव हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कायनात की सास नसरीन जहां ने पुलिस को सलीम और उसके बेटे आलम के खिलाफ तहरीर दी है। पुुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। थानाध्यक्ष विमल ने बताया कि कायनात और सलमान घर छोड़कर भागे तो डेढ़ माह पहले पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। सास नसरीन जहां का कहना था कि सलीम के हाथ में तमंचा भी था। कायनात की मां शायदा के सामने कायनात को उसके पिता और भाई मार रहे थे मां का भी दिल नहीं पसीजा। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच दो साल से विवाद चल रहा है।
आरोपी शीघ्र गिरफ्तार होंगे : एसएसपी
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी नेे बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। इस मामले में शीघ्र ही आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिए जाएगा। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस ने काफी जानकारियां इकट्ठा कर ली हैं।