नैनीताल में अब सैलानी अमेरिकन सेब का आनंद ले सकेंगे। नैनीताल में हुए अमेरिकन सेब के उत्पादन ने लोगों को चौकाया है। वहीं उत्पदकों का कहना है कि यह पहला मौका है जब नैनीताल शहर के भीतर अमेरिकन सेब की पैदावार हुई है।

विज्ञापन
बता दें कि, भारतीयों को अमेरिकी सेबों का स्वाद खूब पसंद आता है। इधर शेरवानी हिल टॉप की ओर से अमेरिकी सेब के पैदावार के लिए एक प्रयास किया और यह प्रयास सफल भी हुआ। शेरवानी हिल टॉप के प्रबंधक दिनेश पालीवाल ने बताया कि बीते करीब छह वर्ष पूर्व रानीखेत के चौबटिया गार्डन से अमेरिकन सेब की दो प्रजातियां रेड चीफ और रेड गोल्ड के आठ से दस पौधों का होटल की क्यारियों में रोपण किया गया था।
जिसमें से छह से सात पेड़ों में सेब लद चुके है। यहां अमेरिकन सेब देख पर्यटक आश्चर्यचतिक हैं और इसके स्वाद का आनंद ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि माली बच्ची सिंह और मदन इन पेड़ों की देखरेख करते हैं।