अमर उजाला और कृष्णा लेजर एंड कॉस्मेटिक सेंटर के ‘मिस कुमाऊं प्रिंसेस 2015’ के लिए 250 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। 26 मई को काशीपुर में जसपुर खुर्द रोड पटेल नगर स्थित संस्कृति ग्रीन्स में ऑडिशन होगा। रुद्रपुर में 27 मई और अल्मोड़ा में 28 मई को होटल शिखर में ऑडिशन होगा। 30 मई को काठगोदाम रानीबाग स्थित होटल रायल बिंड रानीबाग में ऑडिशन होगा। पांच जून को मिस कुमाऊं प्रिंसेस का चयन होगा। जिसे चुनेंगी बालिका वधू फेम रूप दुर्गापाल (सांची)।
मिस कुमाऊं प्रिंसेस में 16 से 25 वर्ष तक की आयु की युवतियां प्रतिभाग कर सकेंगी। प्रतिभागियों के लिए कुमाऊं का निवासी होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, रे फाउंडेशन, कृष्ण मुरारी इंफ्राटेक प्रालि, किर्लोस्कर ग्रीन दीप ज्योति इलेक्ट्रिकल्स, नीलकंठ हास्पिटल, कैंपा कोला, डॉन बास्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरीपड़ाव, मेक ओवर, बीएमएम इंस्टीट्यूट, ग्लोबल हेल्थ एसथेटिक्स लेजर हास्पिटल हल्द्वानी-रुद्रपुर, सुभाष स्टोन क्रशर, ब्रिलिएंट ट्यूटोरियल्स, गोल्डी मसाले सहयोगी हैं।
होटल रॉयल विंसर हास्पिटेलिटी, गणपति इंस्टीट्यूट आफ फैशन टेक्नालाजी पार्टनर है। प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए या प्रतिभाग करने के लिए 8392953555 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतिभागी अपना नाम, पता, उम्र, लंबाई, माता-पिता का नाम, व्यवसाय, अपनी पोर्ट फोलियो या सामान्य पोस्टकार्ड साइज फोटो misskumounprincess2015@gmail.com पर 25 मई तक भेजें। बीएमएम इंस्टीट्यूट हिंदी फिल्म बनाने जा रहा है, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मौका भी मिलेगा, जिसका आडिशन 10 जून से शुरू होगा।