गर्जिया मंदिर क्षेत्र में आपत्तिजनक हरकत करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के तीन युगलों को पकड़कर गर्जिया चौकी इंचार्ज हरीश पुरी के हवाले कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युगलों का पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया गया है। बता दें कि बाहर से आने वाले कई लोगों ने गर्जिया मंदिर परिसर को मस्ती का स्पाट बना रखा है।