फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बहने से 50 घंटे से बंद पड़ा है अल्मोड़ा हाईवे

विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पड़ी दरार से मार्ग बंद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी/ज्योलीकोट (नैनीताल)। पचास घंटे से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्मोड़ा हाईवे पर स्थित झूला पुल गरमपानी के पास भूकटाव होने सड़क शिप्रा नदी में समा गई।
विज्ञापन

यहां भी दिक्कत
- रातीघाट, पाडली, भौर्या मोड़, लोहाली, जौरासी, नावली में लोग पैदल सफर कर रहे हैं।
-रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग में जगह-जगह मलबा आने और सुरक्षा दीवार टूटने से दो दर्जन से अधिक गांवों का बाजार से संपर्क टूट गया है।
-खैरना में मोटर मार्ग को जोड़ने वाले पुल की बुनियाद के दोनों तरफ खोखले गड्डे बनने से पुल को भी खतरा बना हुआ है।
-शहीद बलंवत सिंह मोटर मार्ग क्षतिगस्त होने के साथ धारी उडियार के पास पानी में समा गया।
-भुजान-बेतालघाट मोटर मार्ग में भी पत्थर, बोल्डर आने से जगह-जगह बंद पड़ा है।
-नौणा-कफुल्टा, बारगल मोटर मार्ग में मलबा, पत्थर और गड्डे बनने से मार्ग बंद होने से ग्रामीण पांच से सात किमी पैदल ही बाजार आने को मजबूर है।
- हल्द्वानी-नेशनल हाईवे में पांच दर्जन से ज्यादा जगहों पर मलबा आने से विभाग को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कारोबारियों की पीड़ा
-उत्तराखंड स्टील एंड वर्क के मालिक हरक सिंह पिनारी ने बताया कि गोदाम में नदी का कीचड़ जमा होने से उनके गद्दे और अन्य सामान भीगने से 5 लाख का नुकसान हुआ है। उनके शोरूम का पिछला हिस्सा और सामान बहने से 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
- होटल शगुन लॉज के स्वामी मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि होटल का पिछला कमरा शिप्रा नदी में बहने से सामान सहित 1.20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
-मनोज गोस्वामी ने बताया उनके मकान का दो कमरे को सेट और सरिया अन्य समान बहने से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
शिप्रा नदी भी उफान पर
शिप्रा नदी के दोनों तरफ भूकटाव करते हुए आबादी क्षेत्र के मकानों तक पहुंचने से मकानों, होटल और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। तहसील प्रशासन ने खैरना से गरमपानी तक हुए नुकसान का जायजा लिया। पटवारी विजय नेगी ने 50 लोगों के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

वीरभट्टी पुल पर भी दिक्कत
ज्योलीकोट-नैनीताल कुमाऊं की लाइफ लाइन में वीरभट्टी पुल के पास आए मलबे को साफ नहीं किया जा सका। मलबे में एक डंपर पूरी तरह दब गया। इसके एक हिस्से का मलबा ही साफ हो पाया। मोटर मार्ग का निचला हिस्सा भी दरकने लगा है। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे। देर शाम 6.30 बजे मार्ग खोलकर यातायात सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें