फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal News: आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने चलाया मॉक ड्रिल, इस तरह राहत बचाव से लोगों की बचाई जान

Fri, 23 Aug 2024 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, (भीमताल) नैनीताल

सार

भीमताल विकास भवन में शुक्रवार को पिथौरागढ़ में भूकंप आने की घटना से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ड्रिल में एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
भूकंप से बचाव का अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में भूकंप आने की घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को नैनीताल जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल की मदद से भीमताल विकास भवन के मैदान में विभिन्न विभागों की मदद से राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों की जान बचाई। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों का प्राथिमक उपचार किया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, पुलिस की टीमों ने अपने उपकरणों की मदद से लोगों को जीजीआईसी और ब्लॉक कार्यालय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: जमरानी बांध पर उत्तर प्रदेश अब 688 करोड़ खर्च करेगा, यूपी सरकार को भेजा गया नया प्रस्ताव
विज्ञापन


खाद्य विभाग की ओर से पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित की। एडीएम पीआर चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से शुक्रवार मॉक ड्रिल का प्लान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल कराने का मुख्य उद्देश्य कोई भी आपदा घटने पर किस तरह से राहत बचाव कार्य समय से चलाकर लोगों की जान बचाई जा सके इसको लेकर भीमताल विकास भवन के मैदान में मॉक ड्रिल कर आपदा को लेकर प्रशिक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि भीमताल जीजीआईसी और ब्लॉक कार्यालय में सेंटर बनाकर घायलों को विकास भवन के मैदान में लाकर उनका उपचार किया गया। इस दौरान एसपी सिटी हरबंस सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें