हल्द्वानी में सीएए के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा मे
हल्द्वानी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीएए-एनआरसी के समर्थन में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदेमातरम की नारेबाजी करते हुए युवाओं ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान से नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया चौराहे तक रैली निकाली।
तिकोनिया चौराहे पर सभा में डा. पीएस बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के कानून से डरने की आवश्यकता नहीं है। इसमें किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। एबीवीपी प्रदेश मंत्री रोहित ओझा ने कहा कि देश में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
इस मौके पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बलराम प्रसाद, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन भट्ट, डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, प्रमोद बोरा, अरुण राही, कुल्दीप कुल्याल, विशाल वर्मा, निशा डांगी, मोहित पंत आदि मौजूद रहे।