हल्द्वानी में रामपुर रोड पर आए कोहरे के बीच गुजरते लोग। अमर उजाला
हल्द्वानी। कड़ाके की ठंड का असर सहायक समीक्षा अधिकरी, अनुवादक, टाइपिस्ट और सहायक लाइबरेरियन की परीक्षा में भी देखने को मिला। परीक्षा में 50 प्रतिशत परीक्षार्थी ही शामिल हुए। परीक्षा के लिए हल्द्वानी में 19 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक एक पाली में हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी/एडीएम कैलाश टोलिया ने बताया कि उक्त पदों के लिए 19 केंद्रों पर 8394 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। 4197 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
लामाचौड़ निवासी हिमानी गुरुरानी का कहना था कि पेपर बहुत कठिन नहीं था। सामान्य ज्ञान के अलावा करंट अफेयर्स संबंधी सवाल भी थे।
कुसुमखेड़ा निवासी गीता जोशी का कहना है कि पेपर ठीक आया था और हल करने के लिए पर्याप्त समय था। हाल के घटनाक्रम संबंधी सवाल भी पूछे गए थे।
रामनगर निवासी संतोष जोशी का कहना था कि प्रश्नपत्र न बहुत कठिन था और न ही बहुत सरल था। पेपर हल करने के लिए पूरा समय था।
भवाली निवासी पंकज कुमार का कहना था कि हाल में हुए घटना क्रम के अलावा सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न थे। कुछ प्रश्न ऐसे थे जो भ्रमित करने वाले थे।