फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीझील को डायमंड नेकलेस की तरह चमकाने की तैयारी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनी झील की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए जल्द ही इसे डायमंड नेकलेस का आकार दिया जाएगा। कमिश्नर और जिलाधिकारी झील के चारों ओर डायमंड नेकलेस के आकार में सुंदर लाइटिंग कराने पर विचार कर रहे हैं। प्रशासन के पास इसके लिए बजट मौजूद है। जल्द इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन

नैनीझील को बचाने और इसे ज्यादा आकर्षक बनाने का काम लगातार चल रहा है। इस समय नैनी झील की मछलियां और गहरा नीला पानी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। पिछले दिनों हुई बैठक में कमिश्नर राजीव रौतेला ने अधिकारियों के सामने झील के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की थी। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि झील के चारों ओर नेकलेस के आकार में सुंदर लाइटिंग करने का विचार है। लाइटिंग होने के बाद झील ऊंचाई वाले क्षेत्रों से नेकलेस के आकार में दिखाई देगी। ऐसा प्रतीत होगा कि नैनीताल ने डायमंड नेकलेस पहन रखा हो। इससे यहां आने वाले पर्यटक और ज्यादा आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट मौजूद है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही झील नेकलेस के आकार में दिखाई देगी। डीएम ने बताया कि पर्यटकों को सुविधाएं देने के लिए नई बेंच लगवा दी गईं हैं और पार्कों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। कई पार्क संवारने के लिए निजी लोगों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें