फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा का स्टालर हाउस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मानकों का पालन नहीं करने पर एसडीएम के निर्देश के अनुसार पालिका कर्मियों ने स्लॉटर हाउस को बंद करा दिया। इसके अलावा कई मांस की दुकानों को भी मानक पूरे करने तक बंद कराया।
विज्ञापन


नगर निवासी मोहम्मद जावेद, ताहिर खां, इकबाल अहमद, असलम, मोहसिन आदि ने मंगलवार को एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर वार्ड एक, दो और तीन में मीट की दुकानों से हो रही दिक्कत से निजात की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कई वर्ष से पालिका की ओर से स्लॉटर हाउस बनाया गया है। स्लाटर हाउस में दुकानों का आवंटन भी किया गया है। उन्होंने आवंटित दुकानों में ब्रिकी न अन्य दुकानों में मांस बेचने, मांस लाने ले जाने में सावधानी न बरतने सहित तमाम आरोप लगाए।

साथ ही दुकानों को हटाकर पालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ने पालिका को तत्काल एनजीटी के मानकों का पालन करने तक स्लॉटर हाउस को बंद कराने व दुकानों को बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक दीपक शुक्ला ने स्लाटॅर हाउस पहुंचकर ठेकेदार को मानक पूरे होने तक बंद कराने के निर्देश मिलने की जानकारी व बंद कराया।
विज्ञापन


साथ ही जगह-जगह खुली अनेक दुकानों को भी बंद कराया। शुक्ला ने बताया कि एनजीटी के मानकों को लेकर एक टीम काशीपुर भेजी जा रही है। मानक पूरा कराने पर स्लॉटर हाउस को चालू कराया जाएगा। बताया कि वर्तमान में मीट की दुकानों को भी मानक पूरे करने पर ही खोलने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें