फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज पर पेड़ से लिपटा था 14 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
रामनगर के कोसी बैराज पर 14 फुट लंबा अजगर पकड़ा। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोसी बैराज स्थित कैंटीन संचालक अशोक गुप्ता की दुकान के समीप एक पेड़ पर अजगर लिपटा था। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने से मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

पेड़ पर अजगर लिपटे होने की सूचना सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को दी। चंद्रसेन कश्यप ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। चंद्र सेन ने बताया कि अजगर की लंबाई 14 फीट और वजन 40 किलो से अधिक है। अजगर को वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में छोड़ा जा रहा है। टीम में किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप, विक्की कश्यप, राजीव अग्रवाल, बंटी अरोरा, सोनिया सत्यवली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें