फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के बुलाने पर पार्टी में गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की ओर से उसके दोस्तों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात को देवी मंदिर देवी रोड निवासी युवक पंकज (29) पुत्र जगदीश प्रसाद अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में गया था। रात को नशे में वह घर पहुंचा और घर के बाहर लेट गया। शनिवार सुबह जब परिजनों ने उसकी हालत अधिक खराब देखी को वे उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत अधिक खराब होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन हायर सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की ओर से उसको पार्टी में बुलाने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें