फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर स्कूटी फिसलने से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुुली-पौड़ी के बीच मैटाकुंड के पास सड़क पर स्कूटी फिसलने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। उसमें सवार दूसरे युवक को घायल अवस्था में बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम लयेड़ा निवासी गौरव खुगशाल (26) पुत्र बृजमोहन खुगशाल अपने गांव के साथी नारायण खुगशाल (27) पुत्र ओमप्रकाश के साथ स्कूटी में सवार होकर सतपुली से अपने गांव जा रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे एनएच पर मैटाकुंड के पास उनकी स्कूटी अचानक स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। गौरव के हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उसके सिर पर चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मार्ग पर गुजर रही एक बस चालक ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दोनों घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच करते हुए गौरव खुगशाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी नारायण का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसको भर्ती कर दिया। एसआई संदीप शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मृतक गौरव खुगशाल का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें