फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में युवक, महिला मंगल दल को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
भाबर के मवाकोट में ग्राम आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला में शिरकत करते युवक और महिला मंगल दल क? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
जिला आपदा प्राधिकरण पौड़ी और आस्था सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड 30 मवाकोट में आयोजित पांच दिवसीय ग्राम आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन हो गया हैं। अंतिम दिन युवक और महिला मंगल दल को आपदा राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 30 मवाकोट स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यशाला के अंतिम दिन आस्था सेवा संस्थान के मास्टर ट्रेनर दीपक रावत और विमल सुयाल ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के कार्यकर्ताओं को सी पुली और जेड पुली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आपदा के बाद के पहले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय बचाव के साथ-साथ लोगों तक राहत पहुंचना आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी सफलता है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को आपदा प्रबंधन की जानकारी होना जरूरी है। कार्यशाला में आपदा के बाद सबसे पहले महत्वपूर्ण विभागों तक सूचना पहुंचाने, मलबे में फंसे लोगों को निकाले जाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर पार्षद दीपक लखेड़ा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। कहा कि जल्द ही वार्ड की खुली बैठक में आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष शांति थापा, युवक मंगल दल के अध्यक्ष हेमंत सिंह, चंद्रमोहन सिंह, हर्षमोहन, कुसुम खंतवाल, शांति खंतवाल, नीलम देवी, ऊषा देवी, उर्मिला देवी, जयपाल सिंह, अंजू देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें