फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल को विशंबर दयाल मुनि विश्वकर्मा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा ट्रस्ट की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित समारोह में 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं सात अनाथ, विकलांग व बेसहारा बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय भाबर कोटद्वार के प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल को बहिष्कृत समाज में शिक्षा के विस्तार के लिए विशंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नंदकिशोर ढौंडियाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. विशंभर दयाल मुनि विश्वकर्मा उस उच्चकोटि के दानवीर थे, जिन्होंने अपनी खुद की अर्जित धनराशि अपने पुत्रों को न देकर समाज में शिक्षा के प्रचार के लिए सहर्ष दान कर दी। मुख्य वक्ता पंडित तारादत्त बेबनी श्यामा-सूमा चैरिटेबल सोसाइटी कांडई के अध्यक्ष कृपाराम बेबनी ने कहा कि मुनि विश्वकर्मा जीवन के अंतिम पड़ाव में अपनी निजी पूंजी से निर्धनों में शिक्षा के विस्तार व कमजोरों की सहायता के लिए ट्रस्ट की स्थापना कर गए। यही मुक्ति का मार्ग व ईश्वर की सच्ची पूजा है। लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि समाज सेवी पीएल खंतवाल, नागरिक संगठन के महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट, सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत, वयोवृद्ध चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, डॉ. अनुराग शर्मा, समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल, सुनीता बिष्ट, डॉ. मंजू कपरवान रमेश चंद्र, नरेंद्र बिष्ट, धर्मपाल सिंह बिष्ट, अजय नेगी, उज्ज्वल चंद्र आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन सचिव सुरेंद्र लाल आर्य व जनार्दन बुडाकोटी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें