फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हाईवे पर खाई में गिरे ट्रक से घायलों को रेस्क्यू करते पुलिस और एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील के पास रविवार तड़के एक सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें ट्रक में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया और उनको खाई से निकालकर कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि सोमवार तड़के करीब चार बजे हाईवे पर सीमेंट लेकर एक ट्रक कोटद्वार से पौड़ी जा रहा था। तभी कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घायलों की चीख पुकार सुनने के बाद किसी ने दुगड्डा पुलिस चौकी में दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया और रस्सियों के सहारे खाई में उतरे तो देखा ट्रक पलटा हुआ था और सीमेंट के कट्टे बिखरे हुए थे। उन्होंने ट्रक के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और स्ट्रेचर की मदद से उनको मुख्य मार्ग तक लाए। वहां से 108 की मदद से सभी घायलों को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया।
एसएसआई ने बताया कि ट्रक दुर्घटना में ट्रक चालक राहुल (32) पुत्र तारा निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार, हिमांशु (19) पुत्र नीटू निवासी रसूलपुर टोंगिया सिडकुल हरिद्वार, करन (21) पुत्र समय सिंह निवासी बसेरी पुरकाजी मुजफ्फरनगर यूपी, अंशुल (18) पुत्र जॉनी निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार और अमित (19) पुत्र इस्कपात निवासी धनोरी कलियर हरिद्वार (सभी श्रमिक) दुर्घटना में घायल हो गए हैं। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर सभी को भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें